फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। आगामी सावन माह की कांवड़ यात्रा और मंदिरों पर जलाभिषेक को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। कांवड़ यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को इसी क्रम में एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी और सीओ सुनीता दहिया ने थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत के साथ छजलैट क्षेत्र के गांव ढाकी स्थित प्राचीन महादेव मंदिर पर पहुंचकर सावन माह में होने वाले जलाभिषेक की जानकारी ली। अधिकारियों ने मंदिर प्रबंध कमेटी के लोगों से भी बात की और इंतजाम के बारे में विस्तार से जाना। एसडीएम ने बताया कि सावन माह के दृष्टिगत एडीओ को नालियों की साफ-सफाई, कांवड़ यात्रा मार्ग में झाड़ियों को कटवाने, यदि कहीं कूड़े के ढेर पड़े हैं तो उन्हें हटवाने, मंदिरों जलाभिषेक और मेलों वाले स्थानों पर विशेष व्यवस्थाएं करने, महिला और पुरुषों के अलग-अलग शौचालयों, सीसीटीवी कैमरों, बिजली संबंधी व्यवस्थाओं, सड़कों के गड्ढों को भरवाने आदि के संबंध में संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के दौरान किसी को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सभी तैयारियां कराई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें