फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पर फैसले से पहले बढ़ी सोशल मीडिया की निगरानी

Tue, 05 Nov 2019 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pxhere.com
विज्ञापन

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले पुलिस ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पर निगरानी बढ़ा दी है। फैसले के खिलाफ प्रतिक्रिया देने या जनता को उत्पात मचाने के लिए उकसाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


अयोध्या मामले में इसी माह फैसला आने की संभावना है। इस फैसले पर देशवासियों की नजर है। फैसले से पहले या बाद में किसी प्रकार से कानून व्यवस्था न बिगड़े। इसके लिए हरसंभव प्रयास सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से निर्देश जारी किए गए हैं।

आलाकमान से निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने सभी थानों में पीस कमेटी के प्रभारियों के साथ बैठक शुरू कर उनको फै सले का सम्मान करने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के बारे में सूचनाएं देने के लिए और उनकी सूचनाओं का प्रचार प्रसार न करने की अपील पुलिस ने की है। सोशल मीडिया खासतौर पर फेसबुक, व्हाटसएप, टिवटर, इंस्टाग्राम पर भी सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस नजर रख रही है। भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने या ऐसी पोस्ट को वायरल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट से आने वाले फैसले को लेकर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। सभी थानाक्षेत्र में पुलिस द्वारा पीस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर माहौल बिगाड़ने वालों के बारे में जानकारी देने और लोगों को भाईचारे की भावना के साथ रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

-रमित शर्मा, आईजी मुरादाबाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें