फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को चाकू मारने वाला आरोपी पहुंचा जेल

विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस की गिरफ्त में हत्या की कोशिश के आरोपी बंटी। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने ही पत्नी को कॉल कर रेलवे लाइन किनारे तीन हजार रुपये देने के बहाने बुलाकर चाकू मारा था। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया मंगलवार ने बताया कि कटघर के भदौरा में किराये के मकान में रहने वाली महिला गीता रविवार रात लोकोशेड पुल के पास चंद्र नगर में रेलवे लाइन किनारे घायल अवस्था में मिली थी। महिला के पति बंटी ने ही 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। बंटी आरोप लगाया था कि तीन बदमाशों ने हमलाकर उसकी पत्नी के कुंडल लूट लिए हैं। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। शक के घिरे में आए बंटी से पुलिस ने पूछताछ की। तब उसने बताया गीता ने उसे 25 दिन पहले गीता ने उसे अपने घर से निकाल दिया था। तब से वह कांशीराम नगर में रह रहा था। उसने गीता को बहाने से रेलवे लाइन किनारे बुलाया। यहां उसने मौका पाकर गीता पर चाकू से हमला कर दिया था।मंगलवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें