फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से नाराज नहीं है आजम खां का परिवार, शायर मुन्नवर राणा की बेटी सोमैया राणा ने तजीन फात्मा से की मुलाकात

Sun, 03 Jan 2021 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
सोमैया राणा ने तजीन फात्मा से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मशहूर शायर मुन्नवर राणा की बेटी सोमैया राणा शनिवार को रामपुर पहुंचीं और उन्होंने सांसद आजम खां की पत्नी और विधायक डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात की। सोमैया ने इस मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार बताया। सौमैया 29 दिसंबर को ही सपा में शामिल हुईं हैं।
विज्ञापन


रामपुर पहुंचने पर सोमैया ने कहा कि अब वह सपा की कार्यकर्ता हैं। पार्टी की कार्यकर्ता होने के नाते वह डॉ. तजीन फात्मा से मिलने आई हैं। कहा कि उनसे अच्छी मुलाकात रही। कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है कि आजम खां का परिवार पार्टी से नाराज है। 

लेकिन बातचीत में यह स्पष्ट हो गया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर कहा कि सीएए और एनआरसी का मुद्दा यही है कि जब जब लोग देश को बचाने की बात करेंगे, सरकार मुकदमे लगाएगी। हम मुकदमों से नहीं डरते। हमें देश बचाना है। 
विज्ञापन


संविधान बचाना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी ज्वाइन किया तो अखिलेश यादव ने इस बात का आश्वासन दिया कि जो भी सीएए और एनआरसी के झूठे मुकदमे लगाए गए हैं, 2022 में सरकार बनी तो उन सभी झूठे मुकदमों को वापस लिया जाएगा। अपने पिता मुनव्वर राणा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस से नजदीकी पर कहा कि प्रधानमंत्री से बतौर एक हिंदुस्तानी नजदीकी रही है। व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें