फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रतूपुरा गांव की छात्रा चंचल का रविवार को अपने घर में फंदे से लटके मिले शव के मामले में परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से छात्रा की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव शाम को गांव पहुंचा। जहां पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं छात्रा के पिता गन्नू सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत हैंगिंग से होना पाई गई है। जिससे साफ है कि उसने आत्महत्या की है। छात्रा के पिता ने जो शिकायत की है उसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें