फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में आज गरजेंगे पीएम मोदी

Sat, 03 Dec 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुुरादाबाद में पीएम माेदी की रैली आज - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिसंबर (शनिवार) को नया मुरादाबाद के सेक्टर दो में दोपहर ढाई बजे भाजपा की परिवर्तन महारैली को संबोधित करेंगे। पीएम दोपहर ढाई बजे वायुसेना के हेलीकाप्टरों से नया मुरादाबाद पहुंचेंगे और करीब घंटाभर यहां रुकेंगे। प्रधानमंत्री के लिए एसपीजी ने सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया है।
विज्ञापन


सिक्योरिटी के लिहाज से पीएम की मुरादाबाद में मौजूदगी के दौरान हाईवे पूरी तरह बंद रहेगा। दिल्ली से आने वाले ट्रैफिक को सुबह दस बजे से ही जोया से डायवर्ट कर संभल - बिलारी होते हुए शाहबाद (रामपुर) से निकाला जाएगा।

उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए शुरू की गई भाजपा की परिवर्तन रैली 30 नवंबर को मुरादाबाद पहुंच चुकी है। इसी के तहत तीन दिसंबर को मुरादाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर और मुरादाबाद जिलों के लोग इसमें शामिल होंगे। इधर, नया मुरादाबाद सेक्टर दो में जनसभा स्थल पर पीएम की सिक्योरिटी के लिए शुक्रवार को एसपीजी और पुलिस - प्रशासनिक अफसरों ने फुल फ्लीट रिहर्सल किया। एयर फोर्स के तीन हेलीकाप्टरों ने शुक्रवार को लैंडिंग रिहर्सल किया।

पीएम की सिक्योरिटी के मद्देनजर रैली स्थल और पूरे इलाके में चप्पे - चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सुबह दस बजे से ही दिल्ली - लखनऊ नेशनल हाईवे को जोया से डायवर्ट करके भारी वाहनों को संभल- बिलारी- शाहबाद होते हुए गुजारा जाएगा। लखनऊ से दिल्ली की दिशा में जाने वाला ट्रैफिक भी रामपुर के पास शाहबाद से डायवर्ट करके बिलारी- संभल - जोया होते हुए हाईवे से कनेक्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें