फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण में पिछड़े तो आई प्लांट की सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम के लिए नासूर बने कूड़े को लेकर निगम अब अलर्ट हुआ है। कोरोना काल में जल्दबाजी में चालू किए गए इस ट्रचिंग प्लांट की सुध भी आई। निगम अफसरों ने इसे संचालित कर रही संस्था को भी हिदायत देते हुए जल्द शुरू करने को कहा है। कूड़ा निस्तारण को निगम ने साल की प्राथमिकता में लेकर खास योजना भी तैयार की है।
विज्ञापन

दरअसल स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम में मुरादाबाद ने देश में 117 और वेस्ट यूपी में 14 वां स्थान हासिल किया था। लेकिन लोगों को संतुष्ट करने के मामले में निगम पिछड़ गया था। इसमें 1500 में से केवल 300 नंबर मिले थे। इसमें शहर का कूड़ा सबसे बड़ी वजह बनी थी। सूत्रों के अनुसार इस साल जनवरी में आई सर्वेक्षण टीम का रुख भांपकर ही अफसरों को भी ये आभास हो गया था । इसी वजह से उन्होंने सर्वेक्षण के नतीजे आने से पहले जल्दबाजी में कोराना काल में ही रामपुर रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू करा दिया था। संभवत: अफसरों को उम्मीद थी कि इस प्लांट के शुरू होने से सर्वेक्षण में कुछ नंबर बढ़ जाएं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। नगर निगम ने इस साल इस प्लांट को प्राथमिकता में लेकर अभी से काम शुरू कर दिया है। निगम ने अब अपना पूरा फोकस कूड़ा निस्तारण पर करते हुए इसे इस साल के सबसे अहम टास्क में रखा है।
यही वजह है कि शनिवार को नगर आयुक्त संजय चौहान, सहायक नगर आयुक्तों के अलावा प्लांट को संचालित कर रही हरी भरी संस्था के प्रतिनिधियों को लेकर प्लांट पर पहुंच गए थे। यहां की हालत बेहद दयनीय थी। प्लांट परिसर में बरसात का पानी भरा था। लीचेंट प्लांट बंद मिला यहां का हाल देख इसे संचालित कर रही हरी भरी संस्था के प्रतिनिधियों को भी हिदायत देकर इसे जल्द चालू कराने को कह दिया गया है।
विज्ञापन

एक जगह जुर्माना लगाया
कूडे को लेकर अब महापौर भी खुद फील्ड में उतरे हैं। महापौर को निरीक्षण के दौरान कांठ रोड पर विवेकानंद अस्पताल के दूसरे गेट के सामने कूड़े का जमाव मिला था। 20 अगस्त को उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि अस्पताल पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। घरों के बाहर कूडा डालने वालों पर भी कार्रवाई होगी। अब खुद महापौर, नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त अचानक शहर का दौरा करेंगे।
कूड़ा निस्तारण के लिए इसे शुरू कराया गया था लेकिन कोराना काल में लेबर आदि की समस्या होने की वजह से इसके संचालन में परेशानी हुई, लेकिन अब ट्रचिंग ग्राउंड प्लांट को जल्द शुरू कराया जाएगा। ये इस बार प्राथमिकताओं में है। इसके लिए संबंधित निगम अफसरों को हिदायत दे दी गई है। संबंधित संस्था को भी सख्ती से कहा गया है।
विनोद अग्रवाल, महापौर
प्लांट को जल्द शुरू करने का काम तेज कर दिया गया है। इसके लिए नगर आयुक्त के साथ निगम के सबंधित अधिकारी और तकनीकी टीम ने प्लांट का निरीक्षण किया था। निगम द्वारा प्लांट पर जरुरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और संस्था को प्लांट जल्द शुरू करने को कह दिया गया है।
विज्ञापन

गंभीर सिंह ,सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें