फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ साल की उम्र में पौती पौतों को छोड़ कर बीस साल के प्रेमी के साथ बसा लिया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साठ साल की एक महिला को फेसबुक पर बीस साल के युवक से ऐसा इश्क हुआ कि वह अपने पोती पोतों को छोड़कर प्रेमी के साथ ही रहने लगी। मामला अलग अलग धर्म से जुड़ा होने पर तूल पकड़ गया और यहां की पुलिस ने हरियाणा की पुलिस को बुला कर महिला को उसके पति के साथ भेज दिया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा के पुराने थाने के पीछे रहने वाले एक बीस साल के युवक की फेसबुक पर हरियाणा के भिवाड़ी सदर बाजार निवासी एक 60 साल की महिला के साथ दोस्ती हो गई थी। दोनों अपना धर्म और उम्र को छिपा कर मिले थे। फेसबुक पर दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद महिला ने अपने पति के घर से रुपये और जेवर उड़ाकर अपने प्रेमी के पास पाकबड़ा आ गई। यहां पर अपने प्रेमी के साथ उसके घर रहने लगी और उसके पति होने का दावा करने लगी। महिला के पति ने मामले की शिकायत हरियाणा पुलिस से की थी। पुलिस भी उसे तलाश करती हुई पाकबड़ा गई। यहां पर पता चला की दोनों अलग अलग धर्म से है तो मामला और ज्यादा गर्म होने लगा। पुलिस ने तुरंत ही महिला को उसके पति के साथ भेज दिया हैं। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें