फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नाला खोदाई के दौरान फटी पाइप लाइन...गैस रिसाव से मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मानसरोवर कॉलोनी में नाला निर्माण के लिए चल रही खोदाई ने रविवार सुबह लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बुलडोजर से जमीन खोदते समय नीचे बिछी पीएनजी की पाइपलाइन टूट गई। इससे गैस का रिसाव होने लगा और आसपास के इलाके में तेज दुर्गंध फैल गई। घबराहट में दुकानदारों ने कामकाज छोड़ दिया और मौके से दूर चले गए। एहतियातन घरों में गैस की आपूर्ति भी रोकनी पड़ी।
विज्ञापन




दिल्ली रोड स्थित मानसरोवर रोड पर त्रिवेणी अलवीरा के सामने सुबह करीब 11 बजे यह घटना हुई। सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला बनाने के लिए मशीन से खोदाई कराई जा रही थी। इसी दौरान बुलडोजर ने भूमिगत गैस लाइन को नुकसान पहुंचा दिया। रिसाव की जानकारी मिलने पर टोरेंट गैस कंपनी को सूचना दी गई। कुछ ही देर में कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी। टीम ने पाइपलाइन दुरुस्त कर गैस का रिसाव रोक दिया। इस दौरान डेढ़ से दो घंटे तक घरों में पीएनजी नहीं पहुंची। लोग गैस आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे। मानसरोवर विकास समिति के इंटरनेट मीडिया ग्रुप पर भी उपभोक्ताओं ने आपूर्ति बंद होने की शिकायतें साझा कीं। समिति अध्यक्ष एसएस यादव ने बताया कि मरम्मत पूरी होने के बाद गैस आपूर्ति सुचारु हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें