फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल रोड पर पाइप लाइन हुई लीक, मरम्मत के बाद सुचारू हो सकी पेयजलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जेल रोड पर पाइप लाइन लीक होने के कारण पानी सड़क पर बहने लगा। सूचना पर जलकल विभाग की टीम ने पहुंच कर मरम्मत कर उसे शाम सुचारु कर दिया। मरम्मत कार्य के चलते दिन में लोगों को खुदाई के कारण आवागमन में करीब तीन घंटे तक दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जेल रोड पर जेल से थोड़ा आगे कोतवाली रोड पर एक स्थान पर पाइप लाइन शुक्रवार रात लीक हो गई। जिसके चलते उसका पानी ऊपर आकर सड़क पर बहने लगा और आसपास के क्षेत्र में पेयजलापूर्ति भी सुबह लड़खड़ा गई। सूचना मिलने पर जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की सहायता से सड़क की कुछ दूरी तक खुदाई कराने पर फाल्ट का पता चला। इसके बाद जल विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत कर लीक पाइप लाइन को ठीक कर दिया। मरम्मत कार्य होने तक संबंधित मार्ग पर आवागमन में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मरम्मत के बाद खोदा गया गड्ढा यातायात में बाधक न बने इसके लिए उसे मिट्टी आदि से पाट दिया गया। शाम को पेयजलापूर्ति भी सुचारु कर दी गई। जेई बीआर अशोक ने बताया कि पाइल पाइन लीक हुई थी। सूचना मिलने के बाद टीम ने मरम्मत कर पेयजलापूर्ति सुचारु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें