फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया जमा करे बिना ही जुड़ गए कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिजली चोरों के खिलाफ विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। देहरी में टीम ने चेकिंग की तो यहां छह कनेक्शन ऐसे मिले, जिनको बकाए में दस दिन पहले ही काटा था, लेकिन सेटिंग से जुड़वा लिए। इन सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई, इसके साथ ही टीम ने शनिवार को जीआईसी और पीरजादा इलाके में मार्निंग रेड कर 30 चोरियां पकड़ीं। सभी के खिलाफ जुर्माने के साथ बिजली थाने में एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन

हाई लाइन लास वाले इलाकों में बिजली चोरी पर अंकुश को विभाग ताबड़तोड़ चेकिंग तो कर रहा है। बावजूद इसके बिजली चोरों के हौसले पस्त नहीं हो रहे। देहरी में दस दिन पहले काटे गए कनेक्शनों में चेकिंग के दौरान टीम को छह कनेक्शन जुड़े मिले, जिस पर सभी पर जुर्माना डाला गया है। इसके साथ ही शनिवार तड़के डिवीजन तीन के वारसीनगर, जीआईसी, कटघर में एईआर आरके मिश्रा, एसडीओ संतोष त्रिपाठी, जेई लोकेंद्र ने टीम के साथ चेकिंग करके 21 चोरियां पकड़ीं तो वहीं पीरजादा में पीतलबस्ती जेई शिव कुमार मौर्या ने टीम के संग 9 केस पकड़े। बिजली चोरों ने कटिया के साथ मीटर से पहले कट लगा रखे थे। सभी के खिलाफ कार्रवाई को बिजली थाने में चोरी की तहरीर दी गई है। दस दिन पहले बकाए में काटे गए छह मीटर चलते मिलने पर इनकी रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उपभोक्ता ने खुद या किसी से सेटिंग करके कटे कनेक्शन को जुड़वा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें