फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पाइप लाइन लीकेज, सड़कों पर बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर में कई जगह पाइप लाइनों के के लीकेज होने और उनके जोड़ खुलने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे रास्तों में दूर-दूर तक पानी ही पानी फैलने से लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कांठ नगर में करीब डेढ़ वर्ष पहले अमृत 0.2 के अंतर्गत नगर पंचायत पुर्नगठन योजना के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया शुरू हुआ था। नगर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करोड़ों की लागत से अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत कस्बे में चेतरामपुर रोड पर दशहरा मेला स्थल के पास एक ओवरहैड टैंक भी बनवाया गया है। अभी नगर में कई इलाकों में न तो पाइप लाइन बिछी और न ही कार्य पूरा हुआ है। लेकिन पानी की पाइप लाइनें लीकेज होने और उनके जोड़ खुलने शुरू हो गए हैं। सोमवार की दोपहर जैसे ही पानी की आपूर्ति की गई, वैसे ही नगर की ईदगाह नईबस्ती में भी पाइप लाइन लीकेज गई और सड़क से पानी निकलकर दूर तक फैल गया। जिस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी भी हुई। इसके अलावा नगर के पुराने बस स्टैंड, माता महाकाली मंदिर के समीप सहित भूड़ मंदिर के पास भी कई दिन से सड़कों से पानी निकल रहा है। नगर में चल रहे पेयजल पुर्नगठन योजना के घटिया कार्य को लेकर नगरवासी अनेकों बार शिकायतें भी कर चुके हैं। ..फोटो सं. 08



नगर में पानी की पाइन लाइनों के लीकेज होने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सड़कों पर पानी बह रहा है। इस संबंध में जल निगम के एक्सईएन से बात कर इसमें सुधार कराने को कहा है। कार्य को गुणवत्ता में सही ढंग से कराने को कहा गया है। साथ ही पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को भी सही कराने के लिए कहा है।- इकबाल आलम, अध्यक्ष नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें