फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी में 41 शिकायतें दर्ज, केवल दो शिकायतें निपटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार सुबह संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दिवस में सीडीओ के न पहुंचने पर एसडीएम ने शिकायतें सुनीं। पूर्व के दिवसों की तरह राजस्व विभाग की सर्वाधिक शिकायतें आईं जिनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बिलारी के संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करने जिला प्रशासन द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक सीडीओ को आना था लेकिन प्रशासनिक व्यस्तता के चलते वह नहीं आ पाईं। दिवस आयोजन कक्ष के निकट ही पंजीकरण काउंटर बनाया गया था। सभी शिकायतों को पहले काउंटर पर दर्ज करके शिकायतकर्ताओं को स्लिप दी गई उसके बाद शिकायतें सुनीं गईं। समाधान दिवस में एसडीएम विनय कुमार सिंह, सीओ अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार अंकित गिरी, बीडीओ नरेशपाल सिंह आदि अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं। तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिवस में कुल 41 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से मौके पर केवल दो शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया। दिवस में राजस्व विभाग की सर्वाधिक 25, आपूर्ति विभाग की छह, विद्युत विभाग की पांच, पुलिस विभाग की तीन और विकास विभाग की दो शिकायतें दर्ज की गईं। दिवस समापन पर एसडीएम ने निर्देश दिए कि दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा शीघ्रता और निष्पक्षता बरती जाए तथा शिकायतकर्ता को पूरी तरह से संतुष्ट किया जाए।
विज्ञापन


समाधान दिवसों में राजस्व विभाग की आती हैं सर्वाधिक शिकायतें
बिलारी। तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार तहसील मुख्यालय पर आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवसों में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग की ही दर्ज होती हैं। पांच जनवरी के समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 25, बीस दिसम्बर के समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 30, छह दिसम्बर के समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 30, पच्चीस नवम्बर के समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 30, तीन नवम्बर के समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 12, अट्ठारह अक्टूबर के समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 20 और चार अक्टूबर के समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 24 शिकायतें आईं। तहसीलदार अंकित गिरी का कहना है कि समाधान दिवसों में राजस्व विभाग की जितनी भी शिकायतें आती हैं सभी का आगामी समाधान दिवस तक शत प्रतिशत निस्तारण कर दिया जाता है और निस्तारण आख्या का फीडबैक भी लिया जाता है। जमीनी विवाद और नाली चकरोड पर कब्जों को लेकर आने वाली शिकायतें राजस्व विभाग की होती हैं इसलिए राजस्व विभाग की शिकायताें की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें