फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दरियापुर में 53.44 लाख से बड़ी रामगंगा पर पीपा पुल निर्माण का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दरियापुर जाने के लिए आजादी के 76 वर्ष के बाद भी भले ही चार किलोमीटर पक्की सड़क और रामगंगा नदी पर पुल न बन पाया हो, लेकिन अब ग्रामीणों की सहूलियत के लिए शासन ने 53.44 लाख रुपये की लागत से बड़ी रामगंगा पर पीपा पुल (चट्टा पुल) बनाने का काम शुरू करा दिया गया है।



गांव दरियापुर चारों ओर से रामगंगा नदी से घिरा है। बारिश के मौसम में रामगंगा के उफनाने से गांव के अंदर तक पानी आ जाता है। ग्रामीण 76 वर्ष से लगातार गांव के लिए चार किलोमीटर पक्की सड़क और रामगंगा पर पुल की मांग करते आ रहे हैं। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने चार किलोमीटर सड़क और बूढ़ी रामगंगा नदी पर पुल बनवाने का प्रस्ताव भेजा है, जिसे मंजूरी मिलने के बाद बूढ़ी रामगंगा नदी पर यह काम जल्द ही शुरू होना है।
विज्ञापन




हालांकि शासन ने ग्रामीणों को राहत देने के लिए दरियापुर से राईभूड़ कच्चे रास्ते के मध्य स्थित बड़ी रामगंगा नदी पर अस्थाई पीपा पुल का निर्माण कराने का आदेश पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग को दिए थे। दरियापुर में इस पीपा पुल का निर्माण राज्य योजना सामान्य वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 53.44 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। पीपा पुल के साथ ही बड़ी रामगंगा नदी के दोनों ओर 750 मीटर सड़क भी बनाई जाएगी। जिसके लिए शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू करा दिया है।



अक्तूबर से जून तक संचालित होगा चट्टा पुल



दरियापुर में बड़ी रामगंगा नदी पर बनने जा रहा पीपा पुल पहली बार लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाया जा रहा। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले कभी भी सरकारी स्तर पर पीपा पुल बनाने का कार्य नहीं किया गया था। यह पुल प्रतिवर्ष अक्तूबर से जून तक संचालित रहेगा। बारिश के मौसम में जब रामगंगा नदी उफना जाता है, उससे पहले लोक निर्माण विभाग पुल को हटा देता है।







पीपा पुल से आने जाने की राह हो जाएगी आसान



पीपा पुल निर्माण के लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग मुरादाबाद को कार्यदायी संस्था के रूप में नियुक्त कर पुल निर्माण कराने के लिए कहा था। पुल के मानक और गुणवत्ता की जिम्मेदारी भी लोक निर्माण विभाग की होगी। जब यह पुल बन जाएगा तो दरियापुर रफायतपुर, काजीपुरा के ग्रामीणों को राईभूड़, मुनीमपुर, मलकपुर सैमली, अलियाबाद, करनपुर, सलारपुर, डिलारी, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, पीपलसाना, लालापुर, सुरजननगर, शरीफनगर और उत्तराखंड को भी आने जाने में आसानी हो जाएगी।
दरियापुर मार्ग के निर्माण का रास्ता लगभग साफ
मुरादाबाद। आजादी के 76 साल बाद दरियापुर गांव को जोड़ने के लिए सड़क और पुल को स्वीकृति दी लेकिन निर्माण के लिए वन विभाग की अनापत्ति नहीं मिली है। इस मामले में लोनिवि के अधिकारी प्रयासरत हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता का कहना है कि शीघ्र ही काम शुरू किया जाएगा।
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जून 23 में शासन को करीब नौ करोड़ दस लाख रुपये का प्रस्ताव शासन भेजा था। शासन ने रोड और बूढ़ी रामगंगा पुल के लिए आठ करोड़ 74 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। इसमें से चार करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। पुल की लंबाई 58.12 मीटर होगी। इस बारे में लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर मुख्यालय को जानकारी दी है। वन विभाग के क्षेत्र में रोड और पुल बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना जरूरी है। वन विभाग बिजनौर से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए पोर्टल पर कागजात को अपलोड किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवेद खां का कहना है कि पुल के लिए तकनीकी जांच प्रक्रिया पूरी की गई है। वन विभाग से कागजात मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



लोनिवि मंत्री खुद काम शुरू कराने के लिए प्रयासरत
लोनिवि के मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अनापत्ति के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत की है। शीघ्र ही अनापत्ति मिलने पर रोड और पुल का काम शुरू करा दिया जाएगा। इस मामले में उनकी पार्टी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम से भी वार्ता हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें