फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में पुलिस पर पथराव करनेवालों की नागरिकता समाप्त करें : व्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने हल्द्वानी में हुई हिंसा के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पथराव करने वालों की नागरिकता समाप्त कर देश से निकालने की मांग की।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के क्षेत्रीय महामंत्री मनोज व्यास के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने हल्द्वानी में हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसीएम द्वितीय को इस मामले में एक ज्ञापन सौंपा। बताया कि हल्द्वानी में आठ फरवरी को पुलिस प्रशासन अवैध रूप से बनी हुई मस्जिद व मजार को हटाने के लिए पहुंची थी। ऐसे सरकारी कार्य में पुलिस प्रशासन पर वहां के स्थानीय वर्ग विशेष के लोगों ने पथराव किया। उनकी गाड़ियां फूंक दी। इस प्रकार की कार्रवाई को देश के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए रहता है। ऐसे रक्षकों पर अगर कोई पथराव करता है तो उसको बक्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग महामंत्री गौरव सैनी, चरण सिंह प्रजापति, दीप खुराना, अमन सैनी, महेंद्र सैनी, रोहित, सौरभ सैनी, संदीप कल्वेश मनोज, रवि, नानू अग्रवाल, कांता प्रसाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें