पुलिस ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से नफरती ऑडियो वायरल करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने शरारत में यह हरकत की थी, उसका चालान कर दिया गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाह अली सराय निवासी शंकर मोहल्ला सराय कोहना में दहीबड़े का ठेला लगाता है। दो दिन पूर्व किसी ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर शंकर पर दहीबड़े में गौमूत्र मिलाने का आरोप लगाया था। देखते ही देखते ये रिकॉर्डिंग सभी व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर हो गई थी। जिसकी भनक लगने पर शंकर लाल ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सर्विलांस सेल की मदद से इस मामले में सोहैल निवासी मोहल्ला मछरट्टा की गिरफ्तारी की गई है आरोपी का चालान कर दिया।