फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन चैंपियनशिप में छाए कार्तिक और समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के नवरंग-2022 टूर्नामेंट की बैडमिंटन प्रतियोगिता में कार्तिक और समीक्षा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन निदेशक छात्र कल्याण एमपी सिंह और डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. मनु मिश्रा ने किया। आठ टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के फाइनल में तीर्थंकर कुंथनाथ कॉलेज आफ एजुकेशन से कार्तिक कल्याणी विजेता रहे। उन्होंने तीर्थंकर आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अमन सक्सेना को 2-0 से हराया। महिला वर्ग में श्री प्रेम प्रकाश मेमोरियल कॉलेज की समीक्षा सिंह ने बाजी मारी। उन्होंने फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की मनुबाला को 2-0 से मात दी। निदेशक छात्र कल्याण ने कहा कि खेल मानव जीवन के अभिन्न अंग होने चाहिए। शारीरिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को खेलना चाहिए। डॉ. मनु मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार होता है। इसलिए उत्तम सेहत के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कोई भी खेल अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य रश्मि मेहरोत्रा, डॉ. रत्नेश जैन, डॉ. अशोक कुमार लखेरा, एआर दीपक मलिक, डॉ. नम्रता जैन, रंजीत सिंह, डॉ. सुनील कुमार, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. शेफाली जैन, शिवांकी रानी आदि मौजूद रहे। संयोजक डॉ. विनोद जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पुरुष मैचों के रेफरी मुकेश कुमार जबकि महिला वर्ग की रेफरी रानी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें