फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विदेश में नौकरी करने वाले ले रहे आयुष्मान कार्ड का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा करने के आरोपों में मिशन अस्पताल की फाइलों की जांच चल रही है। इसमें सामने आया है कि जिन परिवारों के मुखिया विदेश में नौकरी कर रहे हैं, उनके भी आयुष्मान कार्ड बने हैं। इतना ही नहीं आयुष्मान कार्ड से सर्जरी का लाभ भी लिया है। अब विभाग ऐसे लोगों की सूची भी तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

खुशहालपुर स्थित बरुआ हेल्थ केयर का पंजीकरण निरस्त होने व एफआईआर कराने के बाद अब मिशन अस्पताल के मामले की जांच तेज हो गई है। 365 फाइलों में से सिर्फ 36 की ही जांच दो दिन पहले तक हो पाई थी। बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार को नूरपुर भेजा गया। एक फाइल के मुताबिक नूरपुर निवासी व्यक्ति ने मिशन अस्पताल में ऑपरेशन कराया था। जांच में पाया गया कि ऑपरेशन हुआ है लेकिन कराने वाले व्यक्ति के परिवार के मुखिया सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। अच्छे भूखंड पर उनका तीन मंजिला मकान बी बना है। चूंकि सदस्यों का नाम 2011 की आर्थिक जनगणना सूची में था, इसलिए उनका आयुष्मान कार्ड भी बन गया।
बहरहाल स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब तक जांच की गई मिशन अस्पताल की कई फाइलों में गड़बड़ी सामने आई है। प्रदेश स्तर से जांच के विषय में पूछा जा रहा है। ऐसे में तीन से चार दिन में इस मामले की जांच पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद विभागीय व कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल छोड़ने की सूचना विभाग को देने लगे डॉक्टर
बरुआ हेल्थ केयर मामले में पाया गया था कि उन डॉक्टरों के कागजातों को लगातार जनरल मेडिसिन व सर्जरी की सेवाएं चलाई जा रही थीं, जोकि कभी अस्पताल में आए भी नहीं। एफआईआर का असर यह हुआ है कि कई डॉक्टरों ने सीएमओ को ई-मेल पर जानकारी दी है कि उन्होंने वह पहले मुरादाबाद के अस्पतालों में सेवाएं दे रहे थे, लेकिन अब उनका कोई संबंध नहीं है। यदि उनके नाम से अस्पतालों में सेवाएं अब भी जारी हैं तो उन्हें जानकारी नहीं है।

- मिशन अस्पताल के आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े की जांच जल्द ही पूरी हो जाएगी। अब तक कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। दो-तीन दिन में कई फाइलों के विवरण का सत्यापन कराया जाएगा। - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें