फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खाते में रुपये भेजने का झांसा देकर ग्रामीण के खाते से 80 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। ग्रामीण के मोबाइल पर रुपये भेजने का फर्जी मैसेज भेजकर उसके खाते से 80 हजार रुपये की ठगी कर ली। खाते से रुपये गायब होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण घबरा गया। उसने थाने में तहरीर देकर मोबाइल नंबर के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हफीजपुरा निवासी सूर्यानंदन सरकारी स्कूल में अपने परिवार के साथ रहता है। वह स्कूली बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। सूर्या नंदन का कहना है कि अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आई। फोन करने वाले ने स्वयं को गांव की ही एक युवती का पति बताते हुए कहा कि उसको रुपयों की आवश्यकता है। वह कुछ रुपये उसके खाते में भेज रहा है। उनको गूगल पे पर वापस कर देना। सूर्या नंदन का कहना है कि उसके फोन पर 15 हजार रुपये के चार बार व 20 हजार रुपये का एक मैसेज आया। इस धनराशि के खाते में आने की कंफर्म किए बगैर उसके खाते में 80 हजार रुपये की धनराशि भेज दी गई। कुछ देर बाद उसने अपना खाता चेक किया तो उसमें एक भी रुपया नहीं आया था। तब जाकर उसको ठगी का अहसास हुआ। उसने मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सूर्यानंदन की तहरीर पर अज्ञात मोबाइल नंबर के खिलाफ साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें