जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को हिंसक कहने वाले राजनैतिक उन्माद का शिकार हैं। उनको भारतीय परंपरा और मर्यादा का बोध होना चाहिए। वह अमर उजाला से हिंदू समाज, देश और श्रीराम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर भैरों बाबा मंदिर पर बात कर रहे थे।
सोमवार को ज्योतिमठ बद्रीनाथम हिमाचल के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद महाराज से माकपा नेता सीताराम येचुरी के हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान पर सीधी बात की। उन्होंने दो टूक कहा कि हिंदू समाज को हिंसक कहने वाले राजनैतिक उन्माद का शिकार हैं। उनको भारतीय परंपरा और मर्यादा का बोध होना चाहिए और निर्वाह करना चाहिए।
उन्होने कहा कि राजनैतिक उन्माद का शिकार ऐसे लोगों का बयान देश,समाज और भारतीय संस्कृति के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू की हिंसक नहीं हो सकता क्योंकि जो हिंदू समाज चीटी और सांप को भोजन देता हो। वह कभी हिंसक नहीं होता ,लेकिन आत्मरक्षा करने का हम सभी को अधिकार है।
भाजपा के अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर को लेकर उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर जरूर बनेगा ,लेकिन मंदिर कोई सरकार नहीं बनाएगी,बल्कि वह मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करेगी।मंदिर का निर्माण तो हिंदू समाज कराएगा। बाधाएं दूर कराने को हिंदू समाज को मोदी सरकार से आशा है।
देश में धारा 370 व 35-ए पर कहा कि यह खत्म हो जाए। तब ही अच्छा है जिसके लिए भाजपा की सकात्मक पहल तो है? पहल कब साकार होती है यह बात अलग है। देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? इस पर उन्होंने कहा कि यह तो संसद ही तय करेंगे?