वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद दो भाइयों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी। आडवाणी के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नौगांवा सादात कस्बे में रहने वाले मोहम्मद अली भाजपा कार्यकर्ता हैं। वह आठ नवंबर को वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए दिल्ली गया था। इसके बाद वहां की फोटो मोहम्मद अली ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। आरोपी के अनुसार कस्बे के इंतखाब और उसके भाई इमरान ने सोशल मीडिया पर उनकी इस पोस्ट पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद में दोनों ने मोहम्मद अली को फोन कर जान से मारने की धमकी दी।
उनकी द्वारा की गई गाली-गलौज की रिकॉर्डिंग पीड़ित के पास है। पीड़ित ने नौगांवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर इंतखाब और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।