फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोगों ने किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्र में जगह-जगह योग कार्यक्रमों किए गए। सूर्य की पहली किरण के साथ हजारों लोगों ने योग क्रियाएं कर योग को अपनी दिनचर्या में शामिन करने का संकल्प लिया। योग से होने वाले लाभों को समझा और इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह कांठ नगर के श्री रामलीला मैदान में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संयुक्त रूप से योग शिविर आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने कहा कि योग भारतीय सनातन की परंपरा है, यह एक अनमोल धरोहर है। कहा कि योग करने से शरीर निरोग रहता है और मन को शांति मिलती है। वहीं आरएसएस के जिला संघचालक कृष्णगोपाल सिंह, सभासद चमन सिंह गोला ने योग प्रशिक्षक के रूप में योग क्रियाएं कराईं। इस अवसर पर मुकेश माहेश्वरी, जिला मंत्री विक्रांत चौधरी, सत्यवान सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह, अंकुश चौहान, गौरव बिश्नोई, प्रमोद बिश्नोई, पुष्पेंद्र चौधरी, रिजवान अल्वी व सौरभ अग्रवाल आदि रहे।
वहीं कांठ तहसील परिसर में योग प्रशिक्षक सुनील अग्रवाल ने योगासन कराया। मौके पर एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी आदि रहे। इसके अलावा महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढा, नगर पंचायत कार्यालय कांठ, नगर पंचायत कार्यालय उमरी कलां, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना कांठ, थाना छजलैट परिसर, कांठ वैश्य धर्मशाला में वैश्य समाज, छजलैट ब्लाॅक कार्यालय परिसर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कांठ, रोडवेज बस स्टैंड, नगर व क्षेत्र के परीषदीय विद्यालयों, भाजपा के शक्ति केंद्रों, तहसील बार एसोसिएशन के बार परिसर, ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों, पंचायत भवनों में सूर्य नमस्कार, अनुलोम, विलोम, अर्द्धमत्स्येन्द्रासन, योगमुद्रासन, धनुशासन, गोमुखासन, शाम्भवी, भुजंगासन, चक्राशन, कपालभाती आदि योग क्रियाएं कराई गईं। कांठ के देहात क्षेत्रों में भी योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें