फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में मिलता है हर वर्ग के लोगों को सम्मान : अख्तर

Wed, 09 Jul 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक कमाल अख्तर ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं को दूर कराने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने सपा की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में भी बताया। कहा कि सपा में सभभी वर्गों के लोगों के बराबर का सम्मान दिया जाता है। कहा कि आने वाले 2027 में यूपी में सपा की सरकार बनेगी और विकास होगा। यहां लोगों ने पानी, सड़क, भूमि विवाद, दिव्यांग, विधवा पेंशन, बिजली समस्या आदि से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। जिनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया है।
इस अवसर पर सपा अल्प संख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फुरकान अली, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह यादव, सभासद अतीकुर्रहमान, तस्लीम अहमद, आदिल चौधरी, कृपाल सिंह चढा, फिरासत, रिहासत अली, अरशद फुरकान, अमजद अली, डाॅ. जुवैर, मुजीब चौधरी, भूरे खान, नासिर सलमानी आदि सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें