फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब रामपुर के टंडोला में घरों पर लिख दिया 'घर बिकाऊ है', मचा हड़कंप, ये है पूरा मामला

Sun, 06 Jun 2021 03:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

पुलिस का कहना है कि रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के टंडोला मोहल्ले में 28 मई को भीड़ लगाकर एक घर में कैरम खेलने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद और मारपीट हो गई थी। जिसमें पुलिस ने 3 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया था। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा के टंडोला मोहल्ले में विशेष वर्ग के लोगों ने अपने घरों पर यह लिख दिया है कि यह घर बिकाऊ है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के टंडोला मोहल्ले में 28 मई को भीड़ लगाकर एक घर में कैरम खेलने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद और मारपीट हो गई थी। जिसमें पुलिस ने 3 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया था। 

जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न कर अन्य लोगो के खिलाफ कार्रवाई का आरोप लगाया था। इसके बाद करीब 10-12 घरों पर लोगों ने घर बिकाऊ है लिख दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद रविवार को इन लोगों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो घर बेचकर पलायन कर लेंगे। सूचना पर सीओ स्वार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया, अब पुलिस दोबारा तहरीर ले रही है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

टप्पल में भी मकान बिकाऊ है लिखने से हलचल

बता दें कि इससे पहले अलीगढ़ जनपद के टप्पल थाना क्षेत्र में गांव नूरपुर निवासी हिंदू समाज के निवासियों ने दरवाजों पर 'मकान बिकाऊ है' लिखकर और पलायन की धमकी देकर जिले में हलचल मचा दी थी। आरोप है कि दो दिन पहले गांव में आई एक बरात को चढ़ने से समुदाय विशेष के लोगों ने रोका था। झगड़ा व मारपीट की थी। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। 

गांव से पलायन करने की धमकी 
नूरपुर गांव में मुस्लिम समाज की करीब 800 और हिंदू अनुसूचित जाति (जाटव समाज की) आबादी करीब 125 परिवारों की है। गांव के ओमप्रकाश के अनुसार दो दिन पहले उनकी दो बेटियों की बरात आई थी। वकील पुत्र अल्लाराजी के भड़काने पर समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने बरात चढ़त से रोकी और मारपीट की थी। एक गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया था। 25 अप्रैल और 9 मई को भी अनुसूचित जाति के परिवारों में आई बरात चढ़त के दौरान इसी तरह झगड़ा, मारपीट की गई थी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस आंख बंद कर रही। न्याय नहीं मिलता तो वह घरों को बेचकर गांव से पलायन कर जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें