कांठ। नगर व क्षेत्र में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुत्तों व बंदरों के हमले से 14 लोग घायल हो गए। घायलों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ पहुंचकर एंटी रैबीज की वैक्सीन लगवाई। वहीं 39 पुराने घायलों को भी वैक्सीन लगाई गई।
कांठ में आवारा कुत्तों और उत्पाती बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। जहां आवारा कुत्ते ज्यादा हमलावर हो रहे हैं तो वहीं बंदर भी उत्पात मचा रहे हैं। कांठ नगर के साथ ही नगर पंचायत उमरी कलां और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवारा कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ पहुंचे 14 महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य कर्मियों ने एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
वहीं 39 पुराने घायल पहुंचे, जिन्हें दूसरी, तीसरी और चौथी डोज लगाई गई। वहीं अनुज कुमार, विजयपाल सिंह, करन सिंह, राजा, जयवीर सिंह, निपेंद्र कुमार आदि ने कुत्तों और बंदरों को पकड़ने की मांग की है। संवाद