फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बालिका के झुलसने पर भड़के लोग, हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग

Thu, 19 Feb 2026 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बालिका के झुलसने के बाद लोग भड़क गए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार शाम कुंदरकी नगर मोहल्ला ख्वाजा नगर निवासी तसलीम की बेटी तनीशा (10) अपने मकान की छत पर खेल रही थी तभी छत के ऊपर से गुजर रही 33 हजार की हाईटेंशन लाइन का करंट तनीशा को लगने से वह झुलस कर गिर गई। झुलसी बच्ची का अभी इलाज चल रहा है। इससे पहले भी विद्युत हादसे में 15 साल की बालिका और एक युवक अपनी जान गंवा चुके है और अनेक लोग झुलस चुके है क्योंकि हाईटेंशन लाइन आबादी में छत के ऊपर से निकल रही है और तार भी काफी नीचे है जिसके दूर से तेज करंट मार देती है। बृहस्पतिवार को बढ़ते विद्युत हादसों से भयभीत बाशिंदे कुंदरकी एसडीओ कार्यालय पर पहुंचे और हाईटेंशन लाइन का हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। वार्ड चार के सभासद शाहिद सिद्दीकी का कहना था कि जब हाईटेंशन लाइन हटाने का एस्टीमेट पास है तो उसको क्यों नहीं हटाया जा रहा है। अब तो विद्युत विभाग की लापरवाही से हादसे हो रहे हैं। वहीं एसडीओ दया शंकर ने बताया कि फिलहाल विद्युत तारों को ओर से ऊंचे करा दिए गए हैं, साथ ही हाईटेंशन लाइन को हटाने का स्थाई समाधान निकाला जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह से विद्युत हादसे नहीं हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें