फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हत्या पर भड़के लोगों ने शव रखकर लगाया जाम

Wed, 22 Jan 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। पीपली चक निवासी सुनील की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजन और ग्रामीण भड़क गए। मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने शव शाहबाद रोड पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

सोमवार की रात गांव पीपली चक निवासी सुनील कुमार की ईंट से सिर और चेहरा कूचकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी राजेश्वरी ने सोमवार की रात ही गांव के ही लालू उर्फ अजीत और कुलदीप उर्फ देशी के खिलाफ हत्या का मुकमदा दर्ज कराया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़क गए।
शाम करीब पांच बजे परिजन व ग्रामीणों ने बिलारी-शाहबाद रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। जिससे रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गईं। सूचना पर सीओ राजेश कुमार तिवारी और थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने तक जाम न खोलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह और भाजपा नेता विश्वास यादव भी जाम स्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद एसडीएम और सीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही एसडीएम ने मृतक की पत्नी को शासन स्तर से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने करीब छह बजे शव हटाकर जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें