फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नगर में आवारा कुत्तों व बंदरों के आतंक से लोग परेशान

Mon, 13 Jan 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर क्षेत्र में दिन पर दिन आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। जिससे नगरवासी परेशान हैं। यह कुत्ते जहां बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं तो वहीं स्कूली बच्चों को भी काटकर घायल कर रहे हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि आवारा कुत्तों के झुंड रास्तों को घेरकर खड़े हो जाते हैं, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। भारतीय किसान यूनियन अनेकों बार ज्ञापन के माध्यम से आवारा कुत्तों और उत्पाती बंदरों को पकड़वाने की मांग कर चुकी है, लेकिन प्रशासन के द्वारा इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हर रोज कुत्तों और बंदरों के हमलों से घायल लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में एंटी रैबिज की वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को बम बटक एकता मंच के अध्यक्ष डॉ. देवराज सिंह, अंकित शर्मा, हेमंत कुमार दक्ष, विजेंद्र सिंह, नितिन कुमार, अनुभव भुइयार, गौरव कुमार आदि नगरवासियों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग प्रशासन से की है।
आवारा कुत्तों को पकड़वाने पर पाबंदी है। बंदरों को पकड़वाकर दूर जंगल में छुड़वाए जाने के लिए प्रयासरत हैं। अधिशासी अधिकारी से इस संबंध में बात कर बंदरों को नियमानुसार पकड़वाने की योजना बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकबाल आलम, चेयरमैन नगर पंचायत, कांठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें