फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जीएमडी रोड पर जगह-जगह गड्ढे और उड़ती धूल से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जीएमडी रोड पर पाइपलाइन डालने के लिए की जा रही सड़कों की खोदाई के कारण दस कदम चलना भी मुश्किल हो रहा है। उड़ती धूल से कारोबार चाैपट है। दिनभर सड़क पर जाम लगा रहता है। जाम में घंटों स्कूली वाहन और एंबुलेंस फंसी रहती हैं। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन डालने के बाद गड्ढों को ठीक ढंग से भरा नहीं जा रहा है। इससे हालात और खराब हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जहां भी पाइपलाइन डालने का काम शुरू होता है, वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदारों की ओर से सड़क पर इतनी जगह भी नहीं छोड़ी जा रही है, जिससे आवागमन सुचारु रूप से हो सके। पाइपलाइन डालने के बाद भी गड्ढों को ठीक से नहीं भरा जा रहा है, जिससे पूरे दिन सड़क पर धूल का गुबार उठता है।
स्थानीय दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फल का कारोबार करने वाले मयंक का कहना है कि पाइपलाइन बिछाना जरूरी है, लेकिन खोदी गई सड़क की सही ढंग से मरम्मत होती रहे तो इतनी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-
व्यापारियों का दर्द
- पूरे दिन सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूली बस और एंबुलेंस जाम में फंसती हैं तो निकलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क पर हो रहे गड्ढे और जाम की वजह से ग्राहक भी दुकान तक नहीं पहुंच रहे हैं। - नीरज गुप्ता
-यह काफी व्यस्त सड़क है। रात के समय तेजी से काम कराना चाहिए। काम भी व्यवस्थित ढंग से हो तो इतनी समस्या का सामना न करना पड़े। पूरे दिन सड़क पर धूल उड़ती है। पाइपलाइन डालने के बाद ठीक तरीके से गड्ढे भर दिए जाएं तो इतनी दिक्कत न हो। - कपिल चंद्र
- काफी दिनों से काम चल रहा है। रफ्तार बहुत धीमी है। इस काम को तेजी से पूरा करना चाहिए। बाजार में दुकानदार खाली बैठे रहते हैं। सड़क खराब होने के कारण ग्राहक नहीं आते हैं। इससे दुकानदारी नहीं हो पा रही है। - राजकुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें