फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अतिक्रमण से बाजार और स्योहारा मार्ग पर लगे जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में सड़कों पर अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पुलिस प्रशासन इस समस्या से छुटकारा दिलाने में गंभीर नहीं है। शनिवार को लोग बाजार और अन्य सड़कों पर जाम में फंसने से बेहाल रहे।
विज्ञापन

नगर के बाजारों में कोतवाली से लेकर कदीर तिराहे तक सड़कों पर भारी अतिक्रमण है। पूरे दिन बाजार में ई रिक्शा घूमती रहती हैं। वहीं दुकानों के आगे बाइकें खड़ी हो जाती हैं। इससे बाजार में सड़क पर आवागमन बाधित हो जाता है। पूरे दिन शनिवार को इस स्थिति नगर के सभी बाजारों में जाम लगा रहा। शगुन तिराहा, बुध बाजार, छिद्धू चौराहा, छिपियान मस्जिद से नैनीताल बैंक कदीर तिराहा जाम से सबसे अधिक प्रभावित था। वहीं नगर में स्योहारा मार्ग पर तिकोनिया से जसपुर मोड तक करीब चार किमी लंबा जाम पूरे दिन लगा रहा।
जाम में पूरे दिन सैकड़ों वाहन फंसे रहे। स्योहारा मार्ग पर बाबू रामपाल द्वार पर अवैध रूप से चल रहे निजी बस स्टैंड, कमालपुरी चौराहे पर अवैध ई रिक्शा स्टैंड, निजी बस स्टैंड, पिकअप स्टैंड, चलचित्र ढाल पर शनिवार को लगने वाला साप्ताहिक कपड़ा बाजार और तिकोनिया पर अवैध निजी बस स्टैंड जाम का कारण बने हैं।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अतिक्रमण पर कार्रवाई नगर पालिका की जिम्मेदारी है। उसे ही अतिक्रमण हटाना चाहिए। पुलिस इसमें सहयोग कर सकती है। जबकि एसडीएम प्रीति सिंह का कहना है कि नगर पालिका में इस समय कोई स्थाई अधिशासी अधिकारी नहीं है। इस कारण अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें