ठाकुरद्वारा। सनातन धर्म हिंदी इंटर कॉलेज की केमिस्ट्री लैब का स्टॉक रजिस्टर गायब होने के आरोप में चपरासी रजनीश कुमार को प्रधानाचार्य ने निलंबित कर दिया है।
प्रधानाचार्य अनुज कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें प्रधानाचार्य का चार्ज लेते समय केमिस्ट्री लैब का स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला था। इस बारे में उन्होंने चपरासी से केमिस्ट्री लैब का स्टॉक रजिस्टर मांगा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने रजिस्टर उन्हें दे दिया था। इस पर उनसे इसका प्रमाण मांगा तो वह प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। मौखिक रूप से ही अपने दावे पर अड़े हुए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस लापरवाही पर चपरासी को निलंबित कर दिया गया है। विस्तृत जांच के लिए बृजेश कुमार, ललित कुमार और तुषार पांडे की जांच समिति बनाई गई है।