फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल्वरगैंग मामले में बीएस इंटर कॉलेज का चपरासी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के कुंआखेड़ा स्थित भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज में साल्वर गैंग पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने बीएस इंटर कॉलेज के चपरासी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर परीक्षा प्रभारी भूदेव द्वारा निकाली गई कॉपियों में सहयोग करने व पूरे मामले से भिज्ञ होने के बावजूद तथ्यों को छिपाने का आरोप है। इसी के साथ इस मामले में अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या बढ़ कर तीस हो गई है। छह से अधिक लोग अभी भी पुलिस की रडार पर हैं।
विज्ञापन

सीओ ठाकुरद्वारा अनूप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह कुंआखेड़ा स्थित भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज में पुलिस टीम ने छापा मार कर सॉल्वर गैंग पकड़ा था। यहां से सॉल्वरों से हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की कॉपियां लिखवाई जा रही थीं। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से ठाकुरद्वारा थाने में भगवंत सिंह डिग्री कालेज के प्रबंधक डॉ. बलराम सिंह, बीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार समेत तीस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस इस मामले में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है।
इसी कड़ी में पुलिस ने रविवार ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम भायपुर निवासी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बीएस इंटर कॉलेज का चपरासी है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में बीएस इंटर कॉलेज के परीक्षा प्रभारी भूदेव को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में भूदेव ने कॉपियां निकालने और व्हाट्सएप से प्रश्नपत्र भेजने की बात स्वीकार की थी। भूदेव ने इस मामले में उसका साथ देने वाले बीएस इंटर कालेज के एक शिक्षक, दो कलर्क, एक चपरासी तथा भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज के एक चपरासी का नाम भी पुलिस को बताया था।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि इसी के बाद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने उत्तराखंड बार्डर के पास से बीएस इंटर कॉलेज के चपरासी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि पूछताछ में नरेंद्र शर्मा ने परीक्षा प्रभारी भूदेव को कॉपियां निकलवाने में मदद करने तथा सब कुछ जानते हुए भी मामले को छिपाने का कार्य करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान भेजा है। इसी साथ इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या बढ़कर तीस हो गई है।
थाना ठाकुरद्वारा प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में जांच जारी है। आधा दर्जन से अधिक अन्य लोग भी पुलिस की रडार पर हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें