मुरादाबाद। कोषागार मुरादाबाद से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर अब अपने स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध ने राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत यह सुविधा प्रदान करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
पेंशनरों को प्ले स्टोर से आधार फेसआरडी और जीवन प्रमाण एप डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रमाणपत्र जमा करते समय बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड और पीपीओ संख्या जैसे विवरण सावधानी से भरें। यह प्रक्रिया पेंशनरों को भविष्य में भी घर से ही जीवन प्रमाण-पत्र भेजने की सुविधा देगी। रेनू बौद्ध ने सभी पेंशनरों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। जो स्वयं सक्षम नहीं हैं, वे भारतीय स्टेट बैंक की निकटवर्ती शाखा में कर्मचारियों की सहायता ले सकते हैं। यह सुविधा सभी पेंशनभोगियों के लिए उपलब्ध है, चाहे उनका पेंशन खाता किसी भी बैंक में हो। ब्यूरो