हजार और पांच सौ के नोट बदलने के लिए बैंकों में लाइन लगाने वाले चाहे तो मोहल्ले में ही वाटर और हाउस टैक्स बकाया जमा कर इन नोटों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नगर निगम बकाया टैक्स वसूलने के लिए मोहल्लों में कैंप लगाएगा। जहां हजार और पांच सौ नोट लिए जाएंगे।
ये कैंप अट्ठारह नवंबर से चौबीस नवंबर के बीच अलग-अलग मोहल्लों में लगाया जाएगा। इसके लिए टीएस और वसूली कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि हाउस और वाटर टैक्स जमा करने में गृहस्वामियों से पांच सौ और हजार के नोट लिए जा रहे हैं।
नगर निगम कार्यालय में टैक्स जमा किए जा रहे हैं। अब गृहस्वामियों की सुविधा के लिए मोहल्लों में कैंप लगाकर बकाया टैक्स वसूला जाएगा। ये कैंप अलग-अलग मोहल्लों में निर्धारित स्थानों पर लगेंगे।
किस मोहल्ले में कब लगेगा कैंप
- 18 और 19 नवंबर को शिवाजी पार्क सेक्टर 4 ए बुद्धि विहार, मोती बाग शादी हाल के पास, गुलाबबाड़ी सफाई गोदाम, ज्ञानी वाली बस्ती
- 20 और 21 नवंबर को आशियाना पार्क टंकी के नीचे फेस-2, करूला की पुलिया नगर निगम के ट्यूबबेल पर, सूरज नगर पानी टंकी के पास, वाडा शाह सफा मैदान
- 22 और 23 नवंबर को सिंह मंडल चंद्रनगर, लालबाग हाथी वाले मंदिर पर, थाना गलशहीद पार्क में, चूं-चूं वालामंदिर मोहल्ला मंडी बास
- 24 नवंबर को अवंतिका कालोनी पानी की टंकी के नीचे, सैनियों वाली धर्मशाला बंगलागांव, गोविंद नगर लका बाग सत्या उत्सव मंडप, राजाराम धर्मशाला गांधीनगर