कांठ में संत रविदास जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का स्वागत करते समाज के लोग। स्रोत:
- फोटो : bishnah 1
कांठ। फकीरगंज स्थित संत रविदास धर्मशाला में रविवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जन्मोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का चुनाव हुआ। एडवोकेट पारितोष भारती ने बताया कि पवन कुमार एडवोकेट को अध्यक्ष और प्रथमा बैंक के पूर्व प्रबंधक धर्मपाल सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
समाज के लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवंत सिंह और संचालन पारितोष भारती एडवोकेट ने की। मौके पर भगवंत सिंह, संजय कुमार, दौलत सिंह, छिद्दन सिंह, रामचंद्र सिंह, राजकुमार, विजयपाल सिंह व वीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद