फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फ्री सीटी स्कैन के लिए 30 किमी. की दौड़ लगा रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने के बाद सीटी स्कैन ठप है। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त में सीटी स्कैन कराने के लिए 30 किमी. दूर रामपुर जाना पड़ रहा है। रामपुर के जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर यह व्यवस्था संचालित है। इसलिए वहां सीटी स्कैन के लिए मरीजों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।
जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार को आग लगी थी। तब से अब तक करीब 100 मरीजों के सीटी स्कैन पेंडिंग हो गए हैं। अस्पताल प्रबंधन व्यवस्था सुचारू न होने तक जरूरतमंद मरीजों को रामपुर के सरकारी अस्पताल में जांच कराने की सलाह दे रहा है। मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन सरकारी व्यवस्था के तहत होता है, इसलिए यहां मरीजों को 500 रुपये निर्धारित शुल्क देना पड़ता है।
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि रामपुर तक आने जाने में भी 500 रुपये खर्च नहीं होते और जांच फ्री हो जाती है, हालांकि समय ज्यादा लगता है। मूंढापांडे ब्लॉक में आने वाले गांवों के मरीज नजदीक होने के कारण सीटी स्कैन के लिए रामपुर जा रहे हैं।
आग से हुआ 10 लाख का नुकसान, 2.5 करोड़ खतरे में
ट्रॉमा सेंटर में आग लगने के कारण करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह आकलन विभाग के टेक्नोलॉजिस्ट ने किया है। उनके मुताबिक करीब सात से आठ लाख रुपये की 32 बैटरियां फटी हैं। इसके अलावा यूपीएस, पैनल, 240 एमएम की अंडरग्राउंड वायर, टाइल्स खराब हुई हैं। साथ ही आग से कमरा काला पड़ गया। बैटरियों की खरीद के लिए भी ऑर्डर हो गया है। आशंका है कि कहीं 2.5 करोड़ रुपये की सीटी स्कैन मशीन खराब न हो गई हो। बिजली के फाल्ट की मरम्मत होने व बैटरियां आने के बाद निजी कंपनी के टेक्नीशियन आकर मशीन की जांच करेंगे।
विज्ञापन

सीएमएस बोलीं, इस बार मजबूत रखेंगे व्यवस्था
जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता का कहना है कि पहले ब्लू स्टार कंपनी के स्टाफ ने व्यवस्था बनाई थी। अब काम सरकारी सिस्टम के अनुसार हो रहा है। सीटी स्कैन कक्ष व बैटरी रूम में लोहे के गेट लगाए जाएंगे। बैटरी रूम को बड़ा व हवादार बनाया जाएगा। विद्युत पैनल बाहर रखा जाएगा। सीटी स्कैन से एमआरआई भवन में जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया जाएगा। इससे आपातकालीन स्थिति में लोग सुरक्षित बाहर आ सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें