फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिला अस्पताल में मरीजों को आभा आईडी पर मिलेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के दौरान लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए आभा आईडी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो दिन से करीब 33 फीसदी मरीजों की आभा आईडी बनाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मरीजों को उनकी रिपोर्ट इसी आईडी पर उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे रिपोर्ट के लिए अलग से नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 18 सौ से 19 सौ मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार को भी ओपीडी में 1840 मरीजों ने उपचार करवाया, जबकि इमरजेंसी में 121 मरीज भर्ती हुए। दोपहर एक बजे तक पर्चा बनवाने वाले काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ थी। सीएमएस डाॅ. नीरज अग्रवाल का कहना है कि आभा आईडी बनने के बाद क्यूआर कोड से स्कैन कर उसी आईडी से पर्चा का नवीनीकरण हो जाएगा और ऑफलाइन माध्यम से पर्चा बनवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सोमवार को 2146 मरीजों में से 17 सौ मरीज नए आए थे। इसमें से 650 मरीजों की और मंगलवार को 533 मरीजों की आभा आईडी बनवाई गई। उन्होंने कहा कि अभी मरीज बहुत ज्यादा जागरूक नहीं हैं। उन्हें रिपोर्ट को लेकर परेशानी न हो, इसलिए ऑनलाइन के माध्यम से ऑफलाइन माध्यम से भी उनको रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जा रही है। हालांकि ऑनलाइन रिपोर्ट लेने के लिए उनको प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें