फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी सीएचसी पर एक्सरे नहीं होने से परेशान दिखे मरीज

Tue, 08 Sep 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद जिले के सबसे बड़े कुंदरकी ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से पटरी पर नहीं है जिसके चलते मरीजों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि कुंदरकी क्षेत्र में हर तरह की बीमारी के मरीज है लेकिन मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सीएचसी पर बीते दो साल से नेत्र चिकित्सक नहीं है जो सीएचसी में नेत्र चिकित्सक तैनात थे, उनका दो साल पहले संभल को ट्रांसफर कर दिया गया था जब से कोई नेत्र चिकित्सक की तैनात नहीं हुई हैं जिससे आंखों के मरीज भटक रहे हैं। पहले से ही सीएचसी और कई पीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों, फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कर्मियों के महत्वपूर्ण पद भी रिक्त चल रहे हैं।
सोमवार को जब कुंदरकी सीएचसी में ओपीडी शुरू हुई तो करीब साढ़े मरीज इलाज कराने को पहुंचे जिनमें सर्वाधिक वायरल से पीड़ित थे। यहां पर ओपीडी से लेकर दवाई वितरण केंद्र और पैथोलॉजी लैब पर मरीजों की भीड़ नजर आई। अनेक मरीज ऐसे भी बैठे थे जिनको एक्सरे कराना था लेकिन टेक्नीशियन गायब थे। खून की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी लैब के बाहर खड़े मरीज परेशान नजर आए। साथ ही दवाई का वितरण भी एकमात्र आयुष फार्मासिस्ट के हवाले नजर आया जिसकी मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। हालांकि बीमारी के हिसाब से मरीजों ने दवाई मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी पर तैनात एक्सरे टेक्नीशियन की तीन दिन ड्यूटी से बिलारी सीएचसी पर भी लगा दी गई है जिसके चलते सोमवार को वह कुंदरकी में नहीं थे। मरीजों के लिए सीएचसी और सभी पीएचसी पर पर्याप्त संख्या में दवाई उपलब्ध है और डॉक्टर्स भी समय से ओपीडी में बैठ रहे है, सभी तरह की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जा रहीं है लेकिन सीएचसी में नेत्र चिकित्सक की नियुक्ति के लिए पहले की आला अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें