फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सील तोड़कर अस्पताल में भर्ती किए मरीज

Sun, 07 Sep 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-संभल रोड से सटे महमूदपुर माफी में सील चिराग अस्पताल की सील तोड़कर संचालक ने दोबारा से मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने गेट पर वेेल्डिंग कराकर दोबारा से अस्पताल को सील कर दिया। साथ ही अस्पताल के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री पोर्टल से प्राप्त शिकायत के आधार पर महमूदपुर स्थित चिराग हॉस्पिटल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। संचालक से अस्पताल के पंजीकरण संबंधित कागज मांगे थे लेकिन संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर कुंदरकी सीएचसी पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सौरभ ने अस्पताल को सील कर दिया था, लेकिन टीम के जाने के बाद संचालक ने सील तोड़कर दोबारा से अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया। शनिवार को सूचना मिलने पर टीम दोबारा अस्पताल पहुंची और गेट पर वेेल्डिंग कराकर अस्पताल को दोबारा सील कर दिया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया की अस्पताल के अंकित और शशि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें