फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल

Fri, 16 Oct 2015 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मेयर व सपा नेता डा. एसटी हसन के अस्पताल में बुधवार देर रात जमकर बवाल हुआ। मरीज की मौत से गुस्साए परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अस्पताल स्टाफ ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की और शीशे के टुकड़ों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन




पुलिस के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। कंपाउंडर की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए दर्जन भर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के मानपुर निवासी 56 वर्षीय आसता बी पत्नी सलीम को गंभीर अवस्था में मुगलपुरा स्थित डा. एसटी हसन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



बुधवार देर रात इलाज के दौरान महिला आसता बी की मौत हो गई थी। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि कई बार बुलाने के बाद भी डाक्टर मरीज को देखने नहीं आए। कंपाउंडरों ने भी लापरवाही दिखाई और तमाम बार गुहार लगाने के बावजूद मरीज की बिगड़ती हालत पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन




हंगामा कर रहे लोगों को कंपाउंडरों ने समझाकर शांत करने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ मारपीट कर दी और अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद गुस्साए लोगों ने शीशे के टुकड़ों से हमला शुरू कर दिया। जिसमें कंपाउंडर सरफराज और उसका साथी घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।



पुलिस मौके पर पहुंची तो हंगामा कर रहे लोग फरार हो गए। इंस्पेक्टर मुगलपुरा अजय कुमार सिंह ने बताया कि कंपाउंडर सरफराज की तहरीर पर मानपुर निवासी अलीम और दानिश व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें