फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़तड़ाए पटाखे तो हार्ट के मरीजों ने थाम लिया दिल

Sat, 29 Oct 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
Techie saved by 'Heart corridor' in just 13 minutes to 26 km
विज्ञापन
जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने दीपावली से एक दिन पहले मानवता को तार-तार कर दिया। यहीं के स्टाफ ने दोपहर के समय इमरजेंसी वार्ड के ठीक सामने आतिशबाजी शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों के समझाने के बाद भी स्टाफ के लोग नहीं माने। 
विज्ञापन


  मरीजाें को इक कदर दिक्कत हुई कि तीमारदार बाहर आकर कर्मचारियों से आतिशबाजी नहीं करने की गुहार लगाने लगे। इतने पर भी कर्मचारी नहीं माने और पटाखे फोड़ते रहे। इतने में मीडियाकर्मियों ने इन कर्मचारियों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। तब जाकर कर्मचारी वहां से फरार हो गए। इनमें से अधिकांश कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे।

इन कर्मचारियों के इस तरह से आतिशबाजी से सबसे ज्यादा हार्ट के मरीजों को हुई। अस्पताल में पटाखे की आवाज से मरीज व उनके तीमारदार चौंक गए। तीमारदार अपने-अपने मरीजों को छोड़ बाहर आए और कर्मचारियों ने पटाखा नहीं फोड़ने का अनुरोध करने लगे। 
विज्ञापन


लेकिन लापरवाह कर्मचारी बाज नहीं आए। उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी व वीडियो बनाने पर कर्मचार वहां से फरार हुए। ऐसे में अंदाज लगाया जा सकता है कि इस तरह की मानसिकता के कर्मचारी दीपावली पर अस्पताल में किस तरह का माहौल खड़ा कर सकते हैं। जबकि नियमानुसार जिला अस्पातल परिसर में किसी भी तरह की आतिशबाजी करना गैर कानूनी है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें