फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते 5 साल में हज के लिए इस बार सबसे कम आवेदन, पिछले साल की तुलना में 88,343 हुए कम

Mon, 07 Jan 2019 03:36 AM IST
Vikas Kumar मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला,अमरोहा
विज्ञापन
हज यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हजयात्रा के लिए इस बार बीते पांच सालों में देश में सबसे कम आवेदन किए गए हैं। इस बार देशभर से हजयात्रा के लिए सिर्फ 2,67,261 आवेदन फॉर्म भरे गए। जो पिछले साल की तुलना में 88,343 आवेदन कम है। वहीं, वर्ष 2017 की तुलना में ये कमी पौन दो लाख से अधिक है। यूपी से भी इस बार पांच साल में सबसे कम आवेदन हुए हैं।   

विज्ञापन

    
हर मुसलमान की एक ख्वाहिश होती है कि वह जिंदगी में एक बार खाना-ए-काबा की जियारत और हज करें। हज के लिए सऊदी हुकूमत ने हर देश का कोटा तय कर रखा है। इसके मुताबिक ही वहां के मुसलमानों को हज करने का मौका मिलता है। हिंदुस्तान के हर सूबे से हजयात्रा के लिए आवेदन किए जाते हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार भी कोटे में कोई कमी नहीं की गई है। 

मुरादाबाद के हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि हज कमेटी इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक देशभर से हजयात्रा 2019 के लिए 2,67,261 आवेदन ही आए हैं। जबकि कोटा 1,25,025 हजयात्रियों का है। ये आवेदन पिछले साल की तुलना में 88,343 आवेदन कम है। आवेदन कम होने की एक वजह लगातार बढ़ रहा हजयात्रा का किराया भी है।       
विज्ञापन


देश के पांच साल के हज आवेदन के आंकड़े       
वर्ष--------आवेदन------कोटा  
    
2015-----3,83,146---94,000       
2016-----4,05,187---98,820       
2017-----4,48,268---1,23,700       
2018-----3,55,604---1,25,025       
2019-----2,67,261---1,25,025       

यूपी में कोटे से 4160 आवेदन अधिक       
अमरोहा। पांच साल की तुलना में यूपी में भी हजयात्रा आवेदन में कमी आई है। यहां भी पांच साल में इस बार सबसे अधिक आवेदन किए गए। सूबे से कोटे से महज 4160 आवेदन अधिक किए गए हैं। इस बार यूपी से 34,397 आवेदन फार्म भरे गए। जबकि कोटा 30,237 है।       

यूपी के पांच साल के हज आवेदन के आंकड़े       
वर्ष-------आवेदन------कोटा       
2015-----41,705---19,686       
2016-----48,708---21,828       
2017-----51,375---29,017       
2018-----42,914---29,851       
2019-----34,397---30,237       

पांच साल में बढ़ा 53,400 और 41,150 रुपये किराया       
पिछले पांच साल में हजयात्रा के किराये में 53,400 और 41,150 रुपये की वृद्धि हुई है। वर्ष 2014 में ग्रीन कैटेगरी का किराया 1,92,000 रुपये और अजीजिया कैटेगरी का 1,62,000 रुपये था। जो वर्ष 2018 में बढ़कर 2,69,000 रुपये और 2,24,000 रुपये हो गया। वर्ष 2018 के हजयात्रा में सबसे अधिक किराया बढ़ाया गया। ग्रीन कैटेगरी के किराए में 32,050 रुपये और अजीजिया कैटेगरी में 20,500 रुपये की वृद्धि की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें