फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा सेंटरों की समीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा तिथि नजदीक आने के साथ शिक्षा विभाग की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। परीक्षा सेंटर घोषित होने के बाद उनकी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए सोमवार को केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक होगी। इसके बाद शिक्षा विभाग की टीमें केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।
सात फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं हैं। मुरादाबाद जिले में 125 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 44746 हाईस्कूल और 38984 इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परिषद ने कड़े मानक निर्धारित किए हैं। मानकों को पूरा करने वाले स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों की सोमवार को हैविट मुस्लिम इंटर कालेज में पहली बैठक होगी। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें 125 केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों में प्रत्येक कक्ष में क्रास सीसी कैमरे, वाइस रिकार्डिंग सुविधा, पेयजल, बिजली, शौचालय एवं सुरक्षा प्रबंध के अलावा बुनियादी व्यवस्थाओं की समीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित मानक पूरा करने वाले स्कूल ही केंद्र बनाए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को दोबारा से व्यवस्थाओं को निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएंगे। जिन स्कूलों में कोई व्यवस्थाएं अभी आधी अधूरी है उसे इस महीने के पहले पखवाड़े तक हरहाल में पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें