फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुबई और सऊदी अरब की यात्रा करने वालों के पासपोर्ट का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोने की तस्करी के मामले में टांडा के युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बताया कि जिले में जिन लोगों ने दुबई और सऊदी अरब की यात्रा की है, उन सभी लोगों के पासपोर्ट का सत्यापन कराया जाएगा। इनमें टांडा क्षेत्र के करीब 20 लोग हैं, जिन्हें रडार पर रखा गया है। इसके लिए एलआईयू और पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

दुबई और सऊदी अरब जाने वाले कुछ लोग लालच में फंस जाते हैं। इस मामले में जिले का टांडा कस्बा बदनाम हो चुका है। सूत्रों की मानें तो सोने की तस्करी का यह गोरखधंधा यहां 15 वर्षों से फल फूल रहा है। पहले गुटखे के बदले सोने की तस्करी होती थी। बाद इनका नेटवर्क मजबूत हो गया तो कई गिरोह सक्रिय हो गए।
मुरादाबाद में यहां के चार युवकों के पकड़े जाने के बाद से जिला पुलिस इन पर नजर रख रही है, लेकिन अब पकड़े गए युवकों के जेल जाने और निर्दोष मिलने पर दो को छोड़े जाने के बाद पुलिस अन्य की तलाश में जुट गई है। एसपी ने टांडा के संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सीओ टांडा कीर्ति निधि आनंद के निर्देशन में एलआईयू प्रभारी दीपक शर्मा, टांडा के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार और एसएसआई सतराज सिंह को नामित किया गया है। यह टीम यहां से अब तक सऊदी अरब जाने वाले 20 लोगों के पासपोर्ट का सत्यापन करेगी। साथ ही अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें