फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने देख्ाी वहीं हुअा महामना का मुरीद

Sat, 23 Jan 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महामना एक्सप्रेस जब ट्रैक पर दौड़ी तो हर किसी के दिल को छूती हुई गुजरी। स्टेशनों पर उसे गुजरते देखना खास हो गया। खूबियों से भरी गाड़ी को देखने के साथ ही उसके उसके फोटो खींचने के लिए मोबाइलों के फ्लैश चमकते दिखाई दे रहे थे। बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन



ट्रेन चलने से पहले ही अपनी खास जगह बना चुकी थी। ट्रेन रात 9 बजकर 50 मिनट पर मुरादाबाद स्टेशन पहुंची। ट्रेन के आने से तक उसकी उद्घोषणा अन्य ट्रेनों की तरह ही थी। प्लेटफार्म पर खड़े लोग अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जब महामना एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर पांच पर आई तो फूलों से सजी ट्रेन को देखकर सभी को कौतूहल हुआ।


रुकने तक ट्रेन के प्रति तक सभी का ध्यान ट्रेन की ओर होता चला गया। रुकते ही उसे देखने लगे। कोई उसके पास जाकर देख रहा था तो कोई अंदर जाकर। ट्रेन में बैठे यात्री अपने आप को कुछ अलग महसूस कर रहे थे। ट्रेन में खूबियां ही इतनी थी कि उसे देखने का मौका नहीं छोड़ रहा था।
विज्ञापन



ट्रेन आने के बाद प्लेटफार्म पर खड़े लोग उसे देख रहे थे। तो कुछ लोग मोबाइल निकालकर उसके फोटो खींचने लगे। अंदर जाकर वीडियो भी बनाया। खास बात ये कि कोच और सीट को देखना तो सामान्य है, लेकिन यात्री उसके प्लेटफार्म को भी देखने पहुंचे। यहां कि आरपीएफ और जीआरपी के जवान, रेलवे कर्मचारी, वेंडर, स्टेशन पर स्टाल लगाने वाले भी उसे हर कोई देख रहा था। ट्रेन के साथ सेल्फी लेने वाले भी कम नहीं थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें