फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार यात्री की ट्रेन में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ट्रेन में सवार दांत के कैंसर पीड़ित यात्री ने उपचार को ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो शव उतारा गया। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे अवध-असम स्पेशल एक्सप्रेस मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो सह यात्रियों ने यात्री के शव ट्रेन से उतारकर कैंटीन के सामने वाली बेंच पर रख दिया। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। उसने मृतक के मामा रजत वर्मा और मां मुन्नी देवी से पूछताछ की। उन्होंने मृतक का नाम संजू निवासी गांव बलिया थाना फतेहगंज जिला बरेली बताया। उन्होंने बताया कि संजू के दांत में कैंसर था। पिछले दो महीने से इलाज चल रहा था। कैंसर के चलते वह कुछ भी खा-पी नहीं पा रहा था। इसलिए इलाज के लिए बीकानेर लेकर जा रहे थे। ट्रेन मुरादाबाद पहुंचने वाली थी, तभी अचानक संजू की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जीआरपी उपनिरीक्षक भागीरथ ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जीआरपी ने मृतक के मामा और मां के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें