फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की भेंट चढ़ गया शादियों का उत्साह

विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित राही होटल में चल रहा शादी का कार्यक्रम । - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। चार माह के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए शादियों के शुभ मुहूर्त कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से ज्यादातर लोगों ने शादियों को स्थगित कर दिया है। स्थिति यह है कि 23 और 24 अप्रैल को बड़ा सहालग होने के बावजूद इक्का-दुक्का शादी हो रही हैं। मैरिज हॉल संचालकों का कहना है कि सप्ताहिक कर्फ्यू भी एक कारण है। इसके अलावा मुरादाबाद में कोरोना के बहुत ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं और कई परिवारों में तो परिजनों के ही संक्रमित होने के कारण शादियां स्थगित हुई हैं। 22 अप्रैल से सहालग का सीजन शुरू हुआ, लेकिन मुरादाबाद में हुए कोरोना विस्फोट ने आयोजकों को डरा दिया है। शादियों में सीमित संख्या की अनुमति होने के बावजूद लोगों ने शादियों को स्थगित करना ही ज्यादा उचित समझा है। इस कारोबार से जुड़े लोगों का धंधा चौपट हो गया है। सराफा बाजार, कपड़ा कारोबार, कैटर्स, किराना कारोबार, बैंड आदि सभी को गहरी मार पड़ी है। कारोबारियों का कहना है कि औसतन प्रतिदिन करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

नवरात्र के बाद से शुरू हो गई हैं शादियां
मांगलिक कार्यों की शुरुआत नवरात्र के शुरू होने के साथ ही हो जाती है। इसके बाद अप्रैल में 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 व 30 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। लोग महीनों पहले से शादियों की तैयारियों में जुट गए थे। विवाह घरों की बुकिंग हो गई थी और अन्य इंतजाम भी किए जाने लगे थे। लेकिन, अचानक कोरोना वायरस के संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली। इसकी रोकथाम के लिए नाइट कर्फ्यू के अलावा सरकार ने साप्ताहिक बंदी भी कर दी है। इससे शनिवार और रविवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद हैं।
वर्जन
22 से 30 के बीच में नौ दिन का सहालग था। इन दिनों में करीब 12 सौ शादियां होनी थीं। एक शादी में औसतन दस लाख रुपये का खर्च आता है। प्रति शादी करीब दो सौ लोगों का परिवार चलता है। पिछले साल भी इन्हीं दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे थे। इस बार भी वही हालात बन गए हैं। दो दिन के लॉकडाउन में सिर्फ 15-20 शादियां अनुमति लेकर आयोजित की जाएंगी। 50 की अनुमति में 30-40 ही लोग आ रहे हैं। शनिवार को मुख्य सहालग था। करीब छह सौ शादियां होनी थीं, लेकिन दो दिनों की यह 15 शादियां वह हैं जो पिछले साल स्थगित हो गई थीं। होटल, मौरिज हॉल के बजाय अब कुछ शादियां घरों पर होंगी। - पवन वर्मा, मैरिज हॉल संचालक
विज्ञापन

23 और 24 अप्रैल की सभी शादियां निरस्त हो गई हैं। 30 अप्रैल तक सिर्फ तीन शादियां आयोजित होंगी। हमारे यहां के 80 फ़ीसदी शादियां निरस्त कर दी गई हैं। चार परिवारों में परिजन ही कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि एक परिवार में वधू के चाचा दिवंगत हो गए हैं। इसीलिए यह शादियां निरस्त हो गई हैं। कोरोना संक्रमण ने पूरा कारोबार चौपट कर दिया है। सोमवार से तीन शादियाें के लिए 50-50 लोगों की अनुमति मिली है। यह शादियां रात के बजाय दिन में कराई जाएंगी। -रविंद्र सिंह, मैरिज हॉल प्रबंधक
----
23 और 24 अप्रैल को होने वाली सभी शादियां लॉकडाउन की वजह से हमने स्थगित कर दी हैं। हम अपने होटल में कोई भी शादी आयोजित नहीं कर रहे हैं। बाकी दिनों में सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शादी आयोजित करवाई जाएंगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से लोग स्वत: ही शादियों को स्थगित कर रहे हैं। -डीपी सिंह, मैरिज हॉल संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें