फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारकर क्रिके्ट एकेडमी ने एसीए को दो विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिशप ई डब्लू पारकर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को छठा मुकाबला खेला गया। यह मैच पारकर क्रिकेट एकेडमी और एसीए क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें पारकर की टीम ने एसीए की टीम को आठ विकेट से हराया। पारकर टीम के विवेक सैनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

एसीए क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना। अभय कुमार के सर्वाधिक 37 रन की बदौलत पारकर टीम ने 136 रन का स्कोर खड़ा किया। पारकर टीम के विवेक सैनी ने तीन विकेट झटके। बल्लेबाज करने उतरी पारकर की टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गोल्डी ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। विवेक सैनी ने 19 रन का योगदान दिया। एसीए क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज आर्यन ने तीन और अभय ने दो विकेट लिए। पारकर टीम के विवेक को गेंद और बल्ले दोनों से टीम की जीत में योगदान के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान हिमांशु शर्मा, रवि कश्यप, राहुल, हननान, विनय, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें