फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पारकर क्रिकेट एकेडमी ने जीता एमएस धोनी प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पारकर क्रिकेट एकेडमी ने एमएस धोनी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम ने फाइनल मैच में आरएसडी क्रिकेट एकेडमी को 105 रन के अंतर से हराया है। विजेता टीम के लिए 20 गेंद पर 40 रन की आतिशी पारी खेलने और एक विकेट हासिल करने वाले मनीष पाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।
विज्ञापन

पारकर स्कूल के मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए खिताबी मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में आरएसडी क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 20.5 ओवर में 108 रन पर ही ढेर हो गई। प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने वाले शम्स अली खान और सर्वाधिक विकेट लेने वाले आरव को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कोच हिमांशु वर्मा, अभिषेक राठौर, वकार जैदी, शिवम शर्मा, वंश और अभय समेत कई लोग मौजूद रहे।

स्कोर बोर्ड
पारकर क्रिकेट एकेडमीः 213/9, 25 ओवर
खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
काव्यांश सिसौदिया बो. शम्स अली - 1 - 7 - 0/0
गनु पग. शहनवाज - 48 - 21- 5/4
अर्पित पग. वीर प्रताप - 7 - 15- 1/0
जेम्स रॉय (क) बो. शहनवाज - 15 - 8 - 3/0
देव दिवाकर पग. शम्स अली - 4 - 11 - 0/0
मनीष पाल बो. रित्विक सिंह - 40 - 20 - 5/2
आरुष कुमार का. आदित्य बो. शम्स - 28 - 23 - 4/0
आयुष बो. शम्स - 15 - 23 - 1/0
प्रत्यूष कपूर का. फैज बो. रित्विक - 19 - 16 - 2/0
आदर्श नाबाद - 11 - 6 - 1/0
माधव चंद्र नाबाद - 4 - 3 - 1/0
अतिरिक्तः 21, गेंदबाजीः रोहन गौतम (1-0-11-0), हुजैफा (1-0-17-0), शम्स अली खान (5-0-39-4), शहनवाज (5-0-24-2), वीर प्रताप सिंह (4-0-54-1), रित्विक सिंह (5-0-43-2), आदित्य पांडेय (2-0-15-0), रोहित (2-0-5-0ः
विज्ञापन


आरएसडी क्रिकेट एकेडमीः 108/10, 20.5 ओवर
रित्विक सिंह का. मनीष बो. प्रत्यूष - 0 - 1 - 0/0
वीर प्रताप का. देव बो. मनीष - 7 - 11 - 1/0
फैज (क) का. प्रत्यूष बो. आरूष - 13 - 17 - 1/1
शम्स अली स्टं जेम्स रॉय बो. आदर्श - 33 - 25 - 5/0
आदित्य पांडेय का. मनीष बो. आदर्श - 9 - 26 - 0/0
रोहित का. देव बो. आरव - 4 - 10 - 0/0
अनुकल्प का./बो. आरव सिंह - 1 - 5 - 0/0
मेधांश भारद्वाज का. आदर्श बो. आरव - 4 - 9 - 0/0
देवेश का. आदर्श बो. राघव - 1 - 10 - 0/0
रोहन गौतम नाबाद - 3 - 5 - 0/0
शहनवाज का. देव बो. आरव - 11 - 8 - 2/0
अतिरिक्तः 22, गेंदबाजीः प्रत्यूष कपूर (3-0-26-1), मनीष पाल (2-0-7-1), आरूष कुमार सिंह (2-0-6-1), राघव गुलाटी (5-0-20-1), देव दिवाकर (2-0-18-0), आदर्श (3-0-5-2), आरव सिंह (3.5-0-21-4)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें