फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पारकर और नेक्स्ट जेनरेशन एकेडमी सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद स्तरीय जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में पारकर क्रिकेट एकेडमी और नेक्स्ट जेनरेशन एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को पहले मुकाबले में नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 194 रन बनाए। जवाब में स्टेडियम की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 67 रन ही बना सकी। नेक्स्ट जेनरेशन ने एकतरफा मुकाबले में 127 रन के अंतर से जीत दर्ज की। यश व्यास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरे मुकाबले में एसबीएस एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट खोकर 122 रन बनाए। जवाब में पारकर क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। रोमांच से भरे इस मैच में पारकर एकेडमी ने दो विकेट से मैच जीता। मनीष पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल आरएसडी और एमपीएस एकेडमी के बीच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में नेक्स्ट जेनरेशन एकेडमी और पारकर क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला होगा। मेजबान स्टेडियम की जूनियर व सीनियर दोनों टीम अपने-अपने मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
विज्ञापन



स्कोर कार्ड मैच-1
एसबीएस एकेडमी: 16 ओवर में छह विकेट खोकर 122 रन
खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
मो. अमान पग. मनीष - 43 - 31 - 7/1
मो. बिलाल बो. प्रत्यूष - 6 - 13 - 0/0
मो. जैदी कै. विनय बो. प्रत्यूष - 9 - 16 - 0/0
अक्षित चौधरी (क) कै. मनीष बो. उत्कर्ष - 11 - 7 - 0/1
निशांत यादव बो. प्रत्यूष - 7 - 7 - 1/0
उदय नाबाद - 13 - 12 - 2/0
कार्तिक रन आउट मनीष - 18 - 10 - 3/0
अतिरिक्त: 15, गेंदबाजी: अनिकेत (1-0-9-0), यश (2-0-17-0), प्रत्यूष कपूर (4-0-30-3), मनीष पाल (3-0-12-1), उत्कर्ष सक्सेना (2-0-19-1), विवेक प्रजापति (1-0-7-0), आदर्श राज (3-0-23-0)


पारकर क्रिकेट एकेडमी: 13.4 ओवर में आठ विकेट खोकर 123 रन
विनय (क) बो. अक्षित - 23 - 9 - 4/1
जेम्स रॉय रन आउट फरदीन - 10 - 12 - 1/0
मो. अयान कै. जैदी बो. अमान - 26 - 22 - 3/1
उत्कर्ष सक्सेना रन आउट लक्ष्य/बिलाल - 4 - 3 - 1/0
अहमद मलिक कै. निशांत बो. तनिष्क - 1 - 7 - 0/0
प्रत्यूष कपूर कै. बिलाल बो. तनिष्क - 0 - 4 - 0/0
मनीष पाल नाबाद - 22 - 18 - 2/0
यश कै. फरदीन बो. अमान - 6 - 6 - 0/0
अनिकेत रन आउट बिलाल - 1 - 1 - 0/0
आदर्श राज नाबाद - 1 - 1 - 0/0
अतिरिक्त: 29, गेंदबाजी: उदय (1-0-31-0), निशांत यादव (3-0-19-0), अक्षित चौधरी (1-0-16-1), फरदीन (2-0-11-0), तनिष्क चौधरी (3-0-27-2), मो. अमान (3.4-0-17-2)
विज्ञापन



स्कोर कार्ड मैच-2
नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी: 20 ओवर में चार विकेट खोकर 194 रन
खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
अंश यादव रन आउट अरहान - 17 - 13 - 1/1
पीयूष बो. मो. सैफ - 26 - 28 - 2/1
यश व्यास रन आउट अंश/कुणाल - 61 - 42 - 7/1
मो. कैफ कै. कुणाल बो. सैफ - 61 - 33 - 11/0
जतिन कुमार नाबाद - 14 - 7 - 1/1
अतिरिक्त: 15, गेंदबाजी: अरहान सैफी (4-0-42-0), अंश (4-0-33-0), मो. सैफ (4-0-25-2), कुणाल (2-0-21-0), करनवीर सिंह (2-0-23-0), प्रतीक (2-0-17-0), आरव अग्रवाल (2-0-33-0)

सोनकपुर स्टेडियम: 20 ओवर में सात विकेट खोकर 67 रन
अब्दुल रज्जाक बो. आमोघ - 0 - 1 - 0/0
सिद्धार्थ कश्यप बो. अभिमन्यु - 8 - 30 - 2/0
सनी कै. अभिमन्यु बो. आमोघ - 0 - 4 - 0/0
प्रतीक बो. यथार्थ - 4 - 8 - 1/0
उपलक्ष्य स्टं कैफ बो. जतिन - 21 - 57 - 2/0
करनवीर सिंह बो. अभिमन्यु - 0 - 1 - 0/0
कुणाल नाबाद - 17 - 19 - 2/0
अंश (क) बो. जतिन - 0 - 2 - 0/0
अतिरिक्त: 17, गेंदबाजी: आमोघ सिंह (2-0-7-2), जतिन कुमार (4-2-3-2), यथार्थ व्यस्त (4-1-18-1), इमरान (4-1-14-0), अभिमन्यु (4-0-14-2), शिवम (1-0-7-0), यश व्यास (1-1-0-0)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें